अमित कुमार की रिपोर्ट :-
दानापुर रेल मंडल द्वारा आज आरपीएफ के 37वें स्थापना दिवस के अवसर पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। जिसे 37 साल पूर्व केंद्र सरकार ने आज ही के दिन रेल संपत्ति की बेहतर सुरक्षा और बचाव हेतु 20 सितंबर, 1985 को एक रेलवे सुरक्षा बल में संघ का सशस्त्र बल घोषित किया गया था ।जिसके उपलक्ष्य में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) दानापुर मंडल द्वारा 37 वाँ Raising Day मानाया जा रहा है। उक्त के उपलक्ष्य में रेलवे सुरक्षा बल के वरीय अधिकारियों एवं अन्य बल सदस्यों द्वारा योगा, वृक्षारोपण, बाल गृह में जाकर बच्चों के बीच टॉफी एवं फलों का वितरण किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर
पटना, दानापुर के साथ मोकामा के रेलवे सुरक्षा बलों के बैरकों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।, जिसमें 100 से अधिक बल के सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर दानापुर रेलवे सुरक्षा बल, के बैरेक में लगे रक्तदान शिविर में मंडल रेल प्रबंधक, दानापुर ने रक्तदान किया गया।इस अवसर पर ड्यूटी के दौरान अनुकरणीय, सराहनीय, मानवीय संवेदना के आधार पर यात्रियों को मदद में कार्य के प्रति सच्ची निष्ठा के लिए मंडल के 50 बल सदस्यों/कर्मियों को पुरस्कृत किया गया,। जहां सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भूतपूर्व बल सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।




