संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
बड़ी खबर
JDU एमएलसी को एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया
बड़ी खबर पटना एयरपोर्ट से आ रही है, जहां नीतीश कुमार की पार्टी के एक विधान पार्षद को हिरासत में ले लिया गया है। जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट पर वीआईपी लाउंज में एमएलसी को बिठाया गया है। वहीं पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट और ED की टीम पहुंच गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जेडीयू के एमएलसी दिनेश जी के पास से भारी मात्रा में कैश मिला है। बताया जाता है कि नोटों की गिनती के लिए मशीन मंगाई जा रही है।
जानकारी के अनुसार JDU विधान पार्षद दिनेश प्रसाद सिंह दिल्ली से वापस पटना लौट रहे थे। इसी दौरान जांच एजेंसियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया। दिनेश सिंह मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं, और काफी कद्दावर नेता हैं। इनकी पत्नी लोजपा की सांसद हैं। बीना देवी वैशाली से लोजपा के टिकट पर 2019 में लोकसभा का चुनाव जीती थी।
(नोट :- खबर सूत्रों के हवाले से है, विस्तृत और कन्फर्म जानकारी की प्रतीक्षा है )




