विटामिन ए की उपयोगिता पर प्रशिक्षण कार्यक्रम!

SHARE:

रिपोर्ट-अनमोल कुमार:-

समस्तीपुर । विटामिन एंजेल के तत्वावधान में दुधपुरा स्थित प्रगति आदर्श सेवा केंद्र के सभागार में विटामिन – ए की उपयोगिता विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रगति आदर्श सेवा केंद्र के संस्थापक सचिव अधिवक्ता संजय कुमार बबलू ने किया।मुख्य अतिथि के रूप में विटामिन एंजेल के समन्वयक अमित झा ने भाग लिया।कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम में 45 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित झा ने विटामिन ए की कमी के लक्षण कारण एवं उन्हें दूर करने के उपायों के बारे में विस्तृत रूप से बताया।प्रशिक्षण लेने के बाद समुदाय में बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जाएगी।जानकारी देते हुए आयोजक संस्था के संस्थापक सचिव एडवोकेट संजय कुमार बबलू ने कहा की विटामिन एंजेल द्वारा विटामिन ए और एलबेंडाजोल की हजारों गोलियां बच्चों के बीच निःशुल्क वितरण करने के लिए दी गई हैं।मौके पर आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने कहा की विटामिन एंजेल द्वारा पूर्व में दिए गया मल्टीविटामिन कोरोना काल में गर्भवती महिलाओं के लिए रामबाण साबित हुई।मौके पर रावेल सिंह सेवा संस्थान के सचिव तेजपाल सिंह,हिंद दलित उत्थान के सचिव पंकज कुमार,ईडेन वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन ब्रजकिशोर जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र के रविंद्र पासवान दीप्ति कुमारी बलराम चौरसिया दिनेश चौरसिया किरण कुमारी ,संजना संकल्प फाउंडेशन के सचिव संजू कुमारी, आस वेलफेयर सोसाइटी के सचिव मनीष कुमार,मोदी सेवा संस्थान के सचिव यशवंत चौधरी एकता युवा मंडल के फाउंडर मो. एजाज अध्यक्ष आयुष कुमार ज्ञान लोक आश्रम कीरानीदेवी एफिकोर के प्रमोद कुमार पाल रेलवे ट्रेड यूनियन के नेता संतोष कुमार निराला डॉक्टर बी के मिश्रा फाउंडेशन के वरुणेश विजय अदिती सेवा संस्थान की प्रीति राज नवनीश कुमार मिथिला युवा मंडल के अनुष राज आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

Join us on:

Leave a Comment