शशिकांत मिश्रा की रिपोर्ट :-
रेल पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है किऊल रेल पुलिस ने चलती ट्रेन में एवं रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का मोबाइल, प्रश, रुपया एवं कीमती सामानों का चोरी करना एवं यात्रियों को झांसा में लेकर नशे की गोली खिला कर लूटने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार पांचो के पास से 20 पीस एइटभन टैबलट पांच मोबाइल 17 हजार 846 रुपये भी बरामद किया है गिरफ्तार अभियुक्तो की पहचान मुंगेर जिला निवासी मोहम्द सरफराज उर्फ चांद , मोहम्मद आफताब आलम, मोहम्मद हारून और संतोष कुमार के रूप में की गई है, सभी लोगो की गिरफ्तारी लखीसराय स्टेशन से की गई है।
VO1- रेल dsp इमरान परवेज ने बताया कि मुंगेर का एक गिरोह है जो कि मुंगेर से चल कर लखीसराय स्टेशन पहुँचे थे और लखीसराय स्टेशन पर ट्रेन को टारगेट करते थे गिरहों के द्वारा ट्रेन में यात्रियों के अटेची से महंगे सामनो को निकालकर चकमा देकर निकल जाते थे, इमरान ने बताया कि मोहम्मद चांद अटैची से सारा सामान निकल लेता था बाकी साथी उनकी मदत करते थे जिसमें चार लोग भागने में सफल हुए अन्य के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।




