निकाय चुनाव को लेकर नहले पर दहला,भावी प्रत्याशी कौन किस पर भारी?

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

मुजफ्फरपुर नगर निगम चुनाव को लेकर भावी प्रत्याशी ओम प्रकाश गुप्ता मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल किया। ओम प्रकाश गुप्ता समाज के बीच लगातार कदम से कदम मिलाकर चलने वाले गरीबों का मसीहा ओम प्रकाश गुप्ता नामांकन करते हुए बताया कि जीत होती है तो हमारी जीत नहीं जी हमारी जनता की जीत होगी। उन्होंने बताया कि जनता मुझे चुनकर सामने लाया है और जनता चाहती भी है शहर का बदलाव होना चाहिए। ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि आए दिन खासकर हमारे शहर के बहन बेटियां असुरक्षा महसूस करती है । उन्होंने बताया कि कई ऐसे घर है जहां शौचालय की व्यवस्था नहीं है । उन्होंने बताया कि जीत के बाद पहला मुख्य मुद्दा मेरा बहन बेटियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था साथ ही शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करना एवं अन्य काम करूंगा।

Join us on:

Leave a Comment