डीएम ने केंद्रीय विद्यालय का किया निरिक्षण!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति रिची पाण्डेय द्वारा केन्द्रीय विद्यालय जहानाबाद का निरीक्षण एवं विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक की अध्यक्षता की गई।
जिला पदाधिकारी ने निरीक्षण में प्रधानाचार्य को विद्यालय में रेन वाटर हार्वेस्टिंग बनवाने तथा विद्यालय में सोलर लाइट लगवाने का निदेश दिया, ताकि विद्युत की खपत को नियंत्रित किया जा सके। साथ हीं खिड़की के टूटे कांच को बदलने का निदेश दिया।
जिला पदाधिकारी ने विभिन्न विषयों पर सुझाव, मार्गदर्शन और निर्देश दिए, ताकि छात्र छात्राओं का सर्वांगीण विकास हो सके। जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक भी आयोजित की गई। विद्यालय के प्राचार्य श्री चन्द्र भूषण कुमार ने जिला पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों/सदस्यों का स्वागत किया I केन्द्रीय विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया I प्रबंधन समिति की बैठक में कई मुद्दों पर निर्णय लिया गया और जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा दिशा निर्देश दिया गया, जिससे की विद्यालय का E CLASS ROOM, CHILDREN PARK , FURNITURE, LIBRARY BOOKS, STAGE AND PLAYGROUND पूर्ण रूप से विकसित और उपयोगी हो सके I साथ ही उन्होंने पुराने रद्दी सामानों की निरस्तीकरण की प्रक्रिया पूर्ण कर सूचित करने का निदेश दिया I इस बैठक में प्रबंध समिति के विविध सदस्य, विद्यालय के कई शिक्षकों ने भाग लिया I अंत में पुस्तकालयाध्यक्ष श्री वेद प्रकश आर्य ने धन्यवाद ज्ञापित किया I

Join us on:

Leave a Comment