संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
साहेबगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित एक शिव नारायण विवाह भवन सभागार में साहेबगंज के वैश्य समाज द्वारा अखिल भारतीय वैश्य महा सम्मेलन मुज़फ्फर पुर ज़िला अध्यक्ष सह भाजपा वरीय नेता साहू भूपाल भारती के नेतृव में भारत सरकार के पूर्व मंत्री श्री राम चन्द्र प्रसाद सिंह का नागरिक अभिनन्दन व स्वागत किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष साहू भूपाल भारती ने चादर, पुष्प गुच्छ व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर संजीत कुमार, उपेंद्र कुमार बिभूति,अनिल कुमार साह, ब्रजकिशोर प्रसाद,अंजनी कुमार पप्पू,मुन्ना कुमार,लाल बाबू प्रसाद गुप्ता, सुरेश प्रसाद, सहित सैकड़ो वैश्य समाज के लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर साहेबगंज स्थित महापुरषों के मूर्ति पर माल्यर्पण किया। साथ ही साहेबगंज विधानसभा के देवरिया रजवाड़ा सहित आधे दर्जन स्थानों पर उनके समर्थकों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया गया।




