किसान परिभ्रमण कार्यक्रम के तहत 60 किसानों को भेजा गया वैशाली उद्यान रिसर्च सेंटर!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

भूमि संरक्षण जहानाबाद के द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना जल छाजन विकास 2.0 अंतर्गत जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड के ई किसान भवन से एक दिवसीय परिभ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में घोसी एवं मखदुमपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से आए (60)साठ महिला एवं पुरुष किसानों को वैशाली के देसरी स्थित उद्यान रिसर्च सेंटर का परिभ्रमण करवाने के लिए पृथ्वी पटेल, कुंदन कुमार और देवेंद्र कुमार के अगुआई में भेजा जा रहा है। वहां उद्यानिकी फसलों की नर्सरी से लेकर व्यवसाय के स्तर तक विस्तार से प्रायोगिक तौर पर किसानों को प्रशिक्षित किया जाएगा । परिभ्रमण में दयानंद प्रसाद पूर्व मुखिया सुमेरा ,रवीश कुमार, मनोज कुमार, राकेश कुमार , विकास कुमार प्रताप कुमार मिथलेश कुमार,रश्मि रेखा,राहुल कुमार जल छाजन समिति के सचिव सहित कई किसानों ने भाग लिया।

Join us on:

Leave a Comment