महनार की जर्ज़र सड़कें बन रही आये दिन हादसों का कारण!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-

महनार में जर्जर सड़क से राहगीरों का चलना हुआ मुश्किल,
हाजीपुर- महनार – मोहिउद्दीननगर मुख्य सड़क को स्टेट हाईवे से उत्क्रमित कर नेशनल हाईवे में तब्दील कर दिया गया है, लेकिन इसकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है, इस सड़क नयागंज बाजार से लेकर महनार बाजार एवं उसके आगे लावापुर चौक तथा इसाकपुर चौक तक सैकड़ों की संख्या में छोटे बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जिससे इस सड़क पर चलना जान जोखिम में डालने के समान है। सबसे बुरी हाल महनार नगर परिषद क्षेत्र के इस सड़क की है, जहां हाजीपुर- महनार- मोहिउद्दीननगर मुख्य मार्ग को स्टेट हाईवे में उत्क्रमित कर नेशनल हाईवे बना दिया गया है, लेकिन इसके रखरखाव पर किसी का ध्यान नहीं है,इसका नतीजा है कि इस सड़क पर चलना जोखिम भरा काम हो गया है, आए दिन इस सड़क से होकर सैकड़ों की संख्या में छोटी-बड़ी गाड़ियां गुजरती है, लोग गड्ढे से बचने के लिए दाएं बाएं भागने का प्रयास करते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाग्रस्त होती रहती है।

Join us on:

Leave a Comment