अमित कुमार की रिपोर्ट!
राजधानी पटना इन दिनों अपराधियों के गिरफ्त में है हालात यह है कि हथियार का भय दिखाकर बदमाश आसानी से किसी भी घटना को अंजाम देकर निकल जाते हैं ऐसा ही एक घटना पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र अंतर्गत पोस्टल पार्क इलाके में घटित हुआ जानकारी के अनुसार एक बदमाश मोबाइल की दुकान में घुस गया और दुकानदार से मोबाइल दिखाने की बात कही ।बदमाश के कहने पर दुकानदार ने मोबाइल दिखाने लगा इसी दौरान बदमाश दुकान से मोबाइल लेकर जाने लगा जिस पर दुकानदार ने मोबाइल के कीमत की मांग की। दुकानदार द्वारा मोबाइल की कीमत मांगने पर बदमाश है हथियार निकाल लिया और दुकानदार पर तान दिया जिसके बाद मोबाइल दुकानदार भयभीत हो गए बदमाश के भागने के दौरान दुकानदार ने हल्ला मचा दिया जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा बदमाश को पकड़ लिया गया और पुलिस को इसकी सूचना दी गई।




