ऋषभ कुमार की रिपोर्ट!
वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र के लालापुर पचरुखी गांव में भूमि विवाद को लेकर पुत्र ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी।घटना को लेकर मृतक के पत्नी रामसती देवी एवं छोटे पुत्र रवि चंदन कुमार ने बताया कि जमीनी को लेकर पुत्र दीपक कुमार उर्फ जंगली के साथ मामूली विवाद हुआ इसी दौरान दीपक ने अपने पिता हरिगोपाल राय को गोली मार दिया घटना के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए महनार समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया जंहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि आरोपी अपराधी प्रवृत्ति का है साथ ही परिजनों ने बताया किसके साथ बिदुपुर थाना क्षेत्र के मझौली गांव निवासी हिमांशी उर्फ राइडर जो अपराधिक घटनाओं को अंजाम देता है दोनों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है




