शौच को गये युवक की नहर में डूबने से हुई मौत!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):-

नेवरास गांव के नहर में एक युवक के डूबने एक हुई मौत

कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के नेवरास गांव में नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गईं। मृतक नेवरास गांव का गुप्तनाथ शर्मा का बेटा विकेश शर्मा बताया जाता है। विकेश की मौत के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के दरवाजे में लोगों की भीड़ जुटी रही। जहां परिजनों को लोग सांत्वना देने में लगे रहे। इधर घटना की सूचना पर पहुंची कुदरा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा। सदर अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। जिसके बाद परिजन शव को लेकर दाह संस्कार के लिए अपने गांव ले गये। बता दें कि मृतक सुबह शौच करने नहर के पास गया था। इसी बीच में युवक का पैर फिसल गया और पानी से लबालब भरे गहरे नहर में गिर गया। जिससे नहर में डूबने से युवक की मौत हो गईं। नहर में डूबे युवक की सूचना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जाल फेंक कर युवक की खोजबीन कर नहर से विकेश को बाहर निकाला गया। जहां इसके बाद विकेश को लेकर इलाज के लिए अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

Join us on:

Leave a Comment