संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
मुजफ्फरपुर बिहार
सरकार को बदनाम करने के लिए शाजिस के तहत की गई बेगूसराय गोलीकांड अब पुलिस के जांच के बाद होगी पूरे मामले का खुलासा
मुजफ्फरपुर में आज जदयू सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान जदयू के राष्ट्रीयध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भाजपा पर खुलकर अपनी भड़ास निकाली है और बिहार में विपक्ष द्वारा बेगूसराय के गोलीकांड में नीतीश के इस्तीफा की मांग पर उन्होनें भाजपा शासित राज्यों में भी अपराध होते रहते है साथ ही कहा कि बिहार में सत्ता से बेदखल होने की वजह से ये लोग फ्रस्ट्रेशन में हैं अभी ये बिहार से बाहर हुए है नीतीश कुमार के द्वारा देश मे कदम बढ़ा रहे हैं जल्द ही देश की जनता इन्हें गद्दी से हटाएगी और अब साथ ही बिना किसी का नाम लिए हुए कुशवाहा ने बेगूसराय की घटना को साजिस करार दिया और जल्द ही पुलिस जांच में इस पूरे ही मामले का खुलासा हो जाएगा।
ये सारी बातें जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुज़फ्फरपुर के एक निजी होटल में सदस्यता ग्रहण समारोह में बताया है जिस कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने जदयू की सदस्यता ली वह इस दौरन कई नेताओं समेत दिवंगत पूर्व मंत्री रमईराम के नाती डॉ अमर ज्योति को भी जदयू की सदस्यता दी गई।
बाइट उपेन्द्र कुशवाहा जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री




