संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस वाहन ने दो भाइयों को कुचला…एक युवक की मौत,एक घायल
अहियापुर थाना क्षेत्र के भीखनपुर दुर्गा स्थान चौक के पास सीतामढ़ी हाईवे पर देर रात एक पुलिस वाहन ने दो भाइयों को कुचल दिया। ठोकर लगने से एक युवक की मौके पर मौत हो गई। वह दूसरा घायल है ।ठोकर मारने वाली गाड़ी मौके से भागने निकली। इससे यह स्पष्ट नहीं हो पाया की ठोकर मारने वाली गाड़ी थाने का सरकारी वाहन था या पुलिस की प्राइवेट गाड़ी। हादसे के बाद दोनों को ग्रामीण सड़क से उठाकर एसकेएमसीएच ले गए जहां एक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान गांव के 18 वर्षीय सुजीत के रूप में हुई है। मृतक का बड़ा भाई अजय कुमार भी गंभीर रूप से जख्मी है। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने देर रात तक हंगामा हाईवे पर किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुजीत ,अजय रोड पार कर रहे थे। उसी दौरान उन्हें पुलिस की गाड़ी से ठोकर लगी मौके पर ही सुजीत की मौत हो गई। वही थानेदार ने इस संबंध में कोई जानकारी देने से परहेज किया।घटना के बाद परिजनों को रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।
बाइट..स्थानीय ग्रामीण




