पीएम का जन्मदिवस सेवापखवाड़ा के रूप में मनाएगी भाजपा!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

मुजफ्फरपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक भाजपा सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगी। इस दौरान जिले में एक भारत श्रेष्ठ भारत, स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, पौधरोपण व जल संरक्षण से संबंधित कार्यक्रम होंगे। ये जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने बुधवार को जिला परिषद मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी।

इससे पहले हुई पार्टी बैठक में जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। सभी ‘कार्यकर्ताओं को पीएम के कार्यों को गांव-गांव में पहुंचाने का संकल्प लेना है। प्रदेश उपाध्यक्ष व कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी डॉ. राजेश वर्मा ने कहा कि पार्टी की सफलता का कारण पदाधिकारियों से लेकर बूथस्तर तक के कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम है। वहीं, प्रदेश महामंत्री पूर्व विधायक बेबी कुमारी ने कहा कि कार्यक्रम मंडल स्तर तक सुचारू रूप से हो, इसलिए मंडल स्तर पर भी प्रभारी नियुक्त करना है। विषय प्रवेश व संचालन जिला महामंत्री सह जिला कार्यक्रम प्रभारी सचिन कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री रविकांत सिन्हा ने किया। बैठक में मुख्य रूप से जिला प्रभारी रमेश श्रीवास्तव, जिला महामंत्री धर्मेंद्र साहू, जिला मंत्री कृष्ण बल्लभ यादव, जिला प्रवक्ता आलोक कुमार राजा, राजीव कुमार सिंह, मिडीया प्रभारी, धनंजय झा आदि थे।

बाइट डॉ. राजेश वर्मा ( कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी )

बाइट रंजन कुमार जिलाध्यक्ष भाजपा

Join us on:

Leave a Comment