संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
मुजफ्फरपुर बिहार
बिहार के मुजफ्फरपुर में लुटेरा गिरोह के पांच अपराधी गिरफ्तार …पिस्टल कारतूस व अन्य सामान बरामद
मुज़फ़्फ़रपुर पुलिस ने पारु इलाके से लुटेरा गिरोह के 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है । पांचो शातिर लूट , डकैती व रंगदारी जैसे कई वारदातों को अंजाम दिया है । इनके पास से लोडेड पिस्टल , कट्टा समेत अन्य सामान बरामद किया गया गया है । पुलिस पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कवायद कर रही है । एसएसपी जयंतकांत ने बताया कि कमलपुरा चौक पर अपराधकर्मियों के जुटने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर सरैया एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया । इसके बाद कमालपुरा चौक ओर छापेमारी की गई । इस दौरान 5 अपराधी गिरफ्तार किया गया । इनके पास से 2 लोडेड पिस्टल , 2 लोडेड कट्टा , 6 कारतूस , 5 खोखा व 5 मोबाइल बरामद किया गया है ।
पूछताछ में पता चला कि ये सभी सरैया थाना के बसैठा बाजार इलाके के दिलीप सिंह के छड़ गिट्टी दुकान व पप्पू सिंह के सरसो तेल की दुकान को लूटने की योजना बनाए थे । इसके अलावा , दिलीप के मंशी से रास्ते मे पैसा लूटने की योजनाथी । इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है । पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की कवायद की जा रही है ।
बाइट-जयंत कांत,एसएसपी




