हिंदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय के द्वारा दीप प्रज्वलित कर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। हिन्दी दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय गान तथा बिहार गान को कार्यक्रम में उपस्थित समस्त पदाधिकारियों एवं हिन्दी विद्वानों द्वारा खड़े होकर गाया गया।
हिन्दी दिवस कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी ने समस्त पदाधिकारियों एवं आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए हिन्दी दिवस की शुभकामना दी। जिला पदाधिकारी ने बताया कि
हिन्दी भाषा विश्व में तीसरे स्थान पर सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। हिंदी भाषा में विभिन्न रचनात्मक उपन्यास, अभिलेख, असंख्य कहानियां, कविताएं आदि महान रचनाकारों द्वारा लिखी गई है जो हमें जीवन के मोल और मूल्यों को समझाती हैं। हिन्दी हमारी अगली पीढ़ी जाने और समझे इसके लिए हमें अपने परिवार एवं समाज के बीच संवाद को निरंतर बढाकर नियमित रूप में इसका प्रयोग में लाना आवश्यक है। इसके लिए हमें अपने बच्चों तथा स्वयं भी समाचार पत्रों, किताबों इत्यादि को पढ़ना होगा। साथ ही उन्होंने सभी से अपील किया कि हमें कभी भी जिनको अंग्रेजी अच्छे से नहीं आती हैं, उन्हें हीन भावना से नहीं देखना चाहिए और उन्हें अच्छी हिन्दी बोलने तथा लिखने के लिए प्रेरित करना चाहिए। साथ ही हमें व्यवहार परिवर्तन कर हिन्दी को दैनिक जीवनशैली में प्रयोग कर शामिल करना चाहिए। उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा हिन्दी के शिक्षकों को निदेश दिया कि हिन्दी को बढ़ावा देने के लिए हिन्दी में वाद-विवाद प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता इत्यादि कार्यक्रम आयोजित कराएं। जिले में हिन्दी के उत्थान के लिए विगत दिनों से हिन्दी पखवाड़ा चलाया जा रहा था। जिला पदाधिकारी ने समस्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों से अपील किया कि वे संचिकाओं में भी शुद्ध हिंदी का प्रयोग करें। बिहार ही वह राज्य है जहां राजा राधिकारमरण प्रसाद सिंह, आचार्य शिवपूजन सहाय, रामवृक्ष बेनीपुरी और फणीश्वरनाथ रेणु व राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जैसे महान हिन्दी साहित्यकारों ने असंख्य रचनाएं लिखी जिनसे हमें प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।
हिंदी दिवस के अवसर पर उप विकास आयुक्त पारितोष कुमार, अपर समाहर्त्ता श्रीमती सुधा गुप्ता, प्रभारी पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा संजीव कुमार जमुआर, वरीय उप समाहर्ता सह प्रभारी पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा, मार्गण सिन्हा, प्रभारी पदाधिकारी, आपदा प्रबंधन शाखा रत्ना प्रियदर्शनी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, रौशन आरा द्वारा हिन्दी दिवस के अवसर पर अपने-अपने विचार को रखा गया।

Join us on:

Leave a Comment