मखदुमपुर में पंद्रह लोगो पर बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज।

SHARE:

पंकज कुमार की रिपोर्ट :-

जहानाबाद ।।

बिजली विभाग के द्वारा बिजली चोरी करने वालो के खिलाफ पूरे ज़िले में तावरतोड़ छापेमारी अभियान चला रखा है। विभाग के द्वारा वकयादारो के खिलाफ भी लाइन काटने का अभियान निरंतर जारी है।
इस आशय की जानकारी देते हुए विधुत कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि सहायक विधुत अभियंता (एसटीएफ) राहुल कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को मखदुमपुर प्रखंड के नसरतपुर, किशुनपुर, तीताई बिगहा आदि गांव में मीटर जांच अभियान चलाया गया! जहां पंद्रह लोगो को मीटर बाईपास एवं बिना वैध कनेक्शन लिए हुए बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया।
पकड़े गए लोगो में सरयू प्रसाद पर 12771 रामजी यादव पर 17587 जीतेन्द्र यादव पर 17587 रामउदय यादव पर 17587 राजेंद्र बिन्द पर 17587 प्रदीप यादव पर 13490 प्रमोद कुमार पर 80628 श्याम सुन्दर प्रसाद पर 10315 गगेश प्रसाद पर 18326 मुकेश यादव पर 18326 मितेंद्र कुमार पर 8139 देवनन्दन यादव पर 11034 योगेंद्र यादव पर 11034 रविन्द्र यादव पर 11740 एवं बीरेंद्र यादव पर 10871 रू का आर्थिक दंड लगाते हुए मखदुमपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाया है।
इस जांच अभियान मे कनीय विधुत अभियंता ज्योति प्रकाश पटेल सहित अन्य विधुत कर्मी शामिल थे!

Join us on:

Leave a Comment