मोतिहारी में सेक्स रैकेट का खुलासा 5 महिलायें दो पुरुष समेत गिरफ्तार!

SHARE:

धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-

सेक्स रैकेट रिपोर्ट धर्मेंद्र कुमार मोतिहारी

मोतिहारी में धड़ल्ले से चल रहा है कई सेक्स रैकेट

एक बार फिर मोतिहारी के DAV स्कूल के समीप घर में सेक्स रैकेट का हुआ खुलासा।

महिला डी एस पी बिनीता सिन्हा के नेतृत में मुफसिल थाना की पुलिस कर रही है छापेमारी….

छापेमारी में पांच महिलाए और दो पुरुष लिए आपत्तिजनक हालत में लिए गए हिरासत में

कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद होने की सूचना

छापेमारी से इलाके में मचा हड़कंप

मोतिहारी जिला इन दिनों अवैध सेक्स वर्करों का सेफ जोन बनता जा रहा है और यहां दर्जनों की संख्या में अवैध सेक्स रैकेट संचालित हो रहा है ।पिछले दोनो मेहसी के एक आवासीय होटल में मोतिहारी पुलिस ने दर्जनों सेक्स वर्कर लड़कियों और युवकों को पकड़ा था और आज एक बार फिर मोतिहारी शहर से सटे जिले के प्रतिष्ठित डी ए वी विद्यालय के पास एक आलीशान बंगले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक बार फिर एक बड़े रैकेट का खुलासा किया है ,जिसमे पुलिस ने पांच महिलाओं और दो पुरुष को हिरासत में लिया है साथ में कई आपत्तिजनक सामानों के भी बरामद होने की सूचना है ।छापेमारी प्रशिक्षु डी एस पी बिनीता सिन्हा के नेतृत्व में मुफ्फसिल थाना की पुलिस ने किया है ।शहर से सटे डी ए वी मोड़ के पास हुई इस छापेमारी में पुलिस ने एक बड़े गिरोह को धर दबोचने में सफलता पाई है और गिरफ्तार लोगो से पूछताछ के बाद अन्य लोगो की भी गिरफ्तारी संभव है ।यहां हम आपको बता दें की जिले में इन दिनों सेक्स वर्करों ब इनके दलाओ का सिंडीकेट काफी फल फूल रहा है और जिले के कोने कोने में अवैध सेक्स रैकेट चलाने का धंधा बेरोकटोक संचालित हो रहा है जिसके कारण युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है और सेक्स वर्कर इन्हे कंगाल करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे है ।ऐसे में आज मोतिहारी पुलिस को ये गुप्त सूचना मिली कि शहर के बड़ा बरियारपुर स्थित डी ए वी मोड़ के पास एक आलीशान बंगले में सेक्स रैकेट का संचालन हो रहा है तो प्रशिक्षु डी एस पी के नेतृत्व में मुफ्फसिल थाना की पुलिस ने वहां त्वरित कारवाही करते हुए छापेमारी कर पांच औरत और दो युवकों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है जिससे स्थानीय लोगो ने राहत की सांस ली है ।

मामले के संबंध में डी एस पी बिनीता सिन्हा ने बताया की ,,,,

बाइट :—- बिनीता सिन्हा डी एस पी

मोतिहारी से धर्मेंद्र कुमार रिपोर्ट।

Join us on:

Leave a Comment