दुष्कर्म के बाद वीडियो वायरल मामले पर भाई बीरेंद्र ने बताया भाजपा की साजिश!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-

राजद प्रवक्ता भाई बिरेंद्र का बड़ा बयान, कहां – सामूहिक दुष्कर्म के बाद वीडियो वायरल होने को बताया बीजेपी की साजिश. कहा जहां जहां विपक्ष है वहां वहां ऐसा किया जा रहा है. सरकार को बदनाम करने के लिए. वही लालू प्रसाद जहां नीतीश कुमार को पीएम मेटेरियल मानते है वही राजद प्रवक्ता ने कहाँ बीजेपी के खिलाफ विपक्ष तय करेगा मिलकर प्रधानमंत्री का चेहरा.

राजद के मुख्य प्रवक्ता भाई बिरेंद्र ने अजीबोगरीब बयान देकर राजनीतिक गर्मी बढ़ा दी है. सामूहिक दुष्कर्म के बाद वीडियो वायरल करने के मामले में राजद प्रवक्ता ने बीजेपी पर सीधा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि यह बीजेपी की साजिश है. विपक्ष जहां जहां है वहां वहां ऐसा किया जा रहा है. सरकार को बदनाम करने के लिए. वहीं राजद प्रवक्ता भाई बिरेंद्र ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ विपक्ष के प्रधानमंत्री चेहरा को लेकर कहां है कि यह विपक्ष के तमाम बड़े नेता मिलकर तय करेंगे. जबकि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल बताया था. वहीं राजद प्रवक्ता ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय जनता दल में सब कुछ ऑल इज वेल है. जहां कुछ बर्तन होता है वहां आवाज होती है. दरअसल राजद प्रवक्ता भाई बिरेंद्र सरकार बनने के बाद समीक्षा बैठक करने हाजीपुर के सर्किट हाउस पहुंचे थे. जहां राजद कि लोगों के साथ उन्होंने लंबी मीटिंग की. भाई बिरेंद्र बिहार विरासत विकास समिति के सभापति है साथ ही मनेर से विधायक भी. इसलिए उन्हें राजद कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की जिम्मेवारी सौंपी गई है. जिसके तहत वह हाजीपुर आए थे. समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों ने जब सामूहिक दुष्कर्म और फिर अश्लील वीडियो वायरल होने पर सवाल पूछा तो उन्होंने इसका ठीकरा बीजेपी पर फोड़ते हुए कहाँ की
सरकार उस पर काम कर रही है और जो इस तरह का प्रचलन चलाया है लोग हमको लगता है कि यह बीजेपी की साजिश हो रही है. पूरे बिहार में जहां जहां विपक्षी पार्टियों का है वह इस तरह का प्रचलन चला कर सरकार को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है. लेकिन हमारी सरकार न किसी को फँसाएगी ना किसी को बचाएगी. जो दोषी होगा उनको सजा निश्चित रूप से मिलेगी. वही पीएम मोदी के खिलाफ विपक्ष की रणनीति के बारे में भाई वेरेन्द्र ने कहा कि, हमारे जो भी विपक्षी पार्टियां बीजेपी के खिलाफ हैं ममता बनर्जी सहित कई मुख्यमंत्रियों ने मिलकर देश में परिवर्तन चाह रहे हैं. बीजेपी को भगाना चाह रहे हैं और इसके लिए हर स्तर पर बातें हो रही हैं. और जो फलाफल निकल कर आएगा उसे दिखाई देगा कि विपक्ष का चेहरा कौन होगा. इस पर हमारा शीर्ष नेतृत्व में बात कर रहा है वही तय करेगा कि देश के प्रधानमंत्री का चेहरा कौन होगा. वही समीक्षा बैठक के बारे में राजद के मुख्य प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने कहां की हम यहां आए हैं सरकार के कार्यों की समीक्षा करने. समिति इसीलिए बनती है कि सरकार के पास बहुत काम है इसलिए समितियों के माध्यम से विधानसभा काम करवाती है. वही उन्होंने एक अन्य सवाल के जबाब में कहां की राष्ट्रीय जनता दल में कोई विवाद नहीं है. एक जगह बर्तन रहता है तो टकराता है. आवाज निकलता है. लेकिन सबकुछ ऑल इज वेल है.

बाइट – भाई वीरेंद्र, राजद प्रवक्ता.

Join us on:

Leave a Comment