जहानाबाद- रेस्ट हाउस के नाम पर चल रहा था सेक्स रैकेट, 21 युवक युवतियाँ गिरफ्तार!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद :-


जहानाबाद जिला मुख्यालय के प्राइवेट रेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। यहां 11 लड़कियां और 10 लड़के को गिरफ्तार किया गया है। मामला नगर थाना क्षेत्र के कोर्ट स्टेशन के पास ओमकारा रेस्ट हाउस और शिव शक्ति रेस्ट हाउस का है। जहानाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार पांडे और नगर थाना प्रभारी निखिल कुमार के नेतृत्व में ये छापेमारी की गई। 
मामले से जुड़ी जो जानकारी आई है, वह चौंकाने वाली है गिरफ्तार किए गए अधिकांश लड़का एवं लड़की पढ़ने वाले बताए जा रहे हैं ।जानकारी के मुताबिक़ जिले के दो रेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चल रहा था। इसकी सूचना मिलते ही जिला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार पांडे और नगर थाना प्रभारी निखिल कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई, जहां पुलिस ने 11 लड़कियां और 10 लड़के को धर-दबोचा। 
लड़के-लडकियां अलग-अलग कमरे से आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इन दोनों रेस्ट हाउसों में अवैध रूप से बाहर से लड़कियों को बुलाकर गलत काम  करवाया जाता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की है, जहां अलग-अलग कमरों में कई लड़कों के साथ कई लड़कियां को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं, कई कमरों से कंडोम और दवाइयां भी बरामद की गई है। इस संबंध में एसडीपीओ जहानाबाद अशोक कुमार पांडे ने बताया कि पकड़े गए लड़का लड़की अधिकांशत पढ़ने वाले देखने में प्रतीत हो रहा है सभी लोगों की जांच की जा रही है लड़कियों के अभिभावकों को सूचित किया जा रहा है उन्होंने बताया कि इस प्रकार के सेक्स रैकेट चलाने वाले की तलाश में पुलिस जुटी हुई है फिलहाल दोनों रेस्टहाउस को सील कर दिया गया है।

बाइट अशोक कुमार पांडे एसडीपीओ जहानाबाद

Join us on:

Leave a Comment