संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
किडनी कांड मामले की जांच को लेकर पहुंचे एसएसपी कहा सभी बिंदु पर किया जा रहा जांच
बिहार के मुजफ्फरपुर जिल के चर्चित किडनी कांड मामले की जांच को लेकर एसएसपी जयंत कांत और डीएसपी ईस्ट मनोज कुमार पांडेय ने किया मामले की जांच बीते दिनों जिले के सकरा थाना क्षेत्र इलाके के बरियारपुर ओपी क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में यूटरस के बदले किडनी निकाले जाने के मामले की जांच और संबंधित विभाग के द्वारा मामला की जांच को लेकर एसएसपी जयंत कांत में उक्त अस्पताल का जायेजा लिया और जानकारी के साथ अस्पताल की जांच पड़ताल करते हुए नमूनों को एकत्रित किया है।ये बता दें कि बीते दिनों एक महिला के इलाज के क्रम में किडनी निकाले जाने के मामला को लेकर किया जा रहा और इस मामले में परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई किया जा रहा है और फरार अभियुक्त नर्सिंग होम के कर्मी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है फिलहाल मेडिकल टीम को इस मामले की जांच का आदेश दिया गया है कि किस प्रकार से इस घटना को अंजाम दिया गया है इसकी पूरी जानकारी दी जाए उसके बाद पूरे मामले की जांच पुलिस या स्तर पर किया जाएगा।
बाइट जयंत कांत एसएसपी SSP मुजफ्फरपुर।।




