अमित कुमार की रिपोर्ट :-
पटना सिटी के खुसरूपुर थाना इलाके में 2 दिनों से गायब युवक की लाश पानी से भरे गड्ढे में मिली है! मृतक युवक का नाम पवन कुमार है उसका उम्र 18 वर्ष है और इसोपुर का रहने वाला बताया गया है, पुलिस लाश को अपने कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है, वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है!




