32 वर्षों बाद मोकामा में खिलेगा कमल, भाजपा लड़ेगी और जीतेगी भी – मिथलेश तिवारी!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

मोकामा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारी!

मोकामा विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारी तेज कर दी है. इसे लेकर मंडलो और शक्ति केंद्रों का बैठक लिया जा रहा है,
इसे लेकर आज भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक मिथलेश तिवारी ने मोकामा पश्चिमी, मोकामा पूर्वी और पंडारक मंडल में बैठक किया.
इस बैठक में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया गया. पंडारक में दारा सिंह के आवास पर दर्जनों कार्यकर्त्ताओं के साथ प्रथम सत्र का बैठक लिया गया जबकी मोकामा पश्चिमी में प्रखंड अध्यक्ष और उपप्रमुख सौरभ कुमार के नेतृत्व में दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया.


और उपचुनाव में जीत को लेकर मंथन किया.
मोकामा पूर्वी में मुखिया संघ अध्यक्ष शशि शंकर शर्मा के नेतृत्व में उनके आवास पर दर्जनों कार्यकर्त्ताओं ने बैठक में भाग लेकर मोकामा उपचुनाव में भाजपा को जिताने का संकल्प लिया. मिथलेश तिवारी ने कहा भाजपा मोकामा से लड़ेगी भी और जीतेगी भी, और मोकामा से जीतकर 2024 लोकसभा और 2025 विधानसभा की आधार शिला रखेगी और 2025 में भाजपा का मुख्यमंत्री होगा.


बैठक लेने के लिये मिथलेश तिवारी के साथ, जिलाध्यक्ष डॉ. सियाराम सिंह, संजीव कुमार मुन्ना, प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश चंद्र सिन्हा, चुनाव कार्यक्रम प्रभारी संजय कुमार, निलेश कुमार पवन, प्रवीण कुमार सोनी, मुखिया संघ कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रसाद, रमेश कुमार,अविनाश कुमार चंदन, रौशन कुमार के साथ
दर्जनों भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंडल शक्ति केन्द्रो की बैठक में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने को लेकर संकल्प लिया.

Byte :- मिथलेश तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें