बच्चे की बरामदगी के लिये नागरिकों द्वारा आक्रोश मार्च!

SHARE:

अररिया से अरुण कुमार की रिपोर्ट :-


अररिया जिले में लापता बच्चे की बरामदगी नही होने से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगो ने आक्रोश मार्च निकालकर प्रदर्शन किया है ।जुलूस में शामिल लोगो ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिमराहा थाना क्षेत्र डोरिया सोनापुर से रय्यान बीते एक महिने से लापता है। लेकिन पुलिस लापता बच्चे को अब तक बरामद नहीं कर पाई है।आक्रोश मार्च में शामिल सभी लोग समाहरणालय पहुंचे और धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए । परिजनों ने बताया कि सिमराहा थाने में बच्चे के अपहरण किए जाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है बावजूद कोई कारवाई नही हुई है। अनिश्चित कालीन धरना पर बैठे लापता बच्चे के पिता ईमरान व माता बीबी रूबी ने पुलिस से भावुक अपील करते हुए जल्द से जल्द रयान के बरामदगी की गुहार लगाई है। परिजनों ने बताया कि जब तक उन्हें बच्चा नहीं मिलता है तब तक वे अनिश्चित कालीन धरना से हटने वाले नहीं हैं।

Join us on:

Leave a Comment