पंकज कुमार जहानाबाद :-
इस वक्त की बड़ी खबर जहानाबाद से जहां शराब को लेकर छापेमारी करने गयी पुलिस पर ग्रामीणों ने ईट पत्थर से हमला कर दिया। हालांकि इस घटना में पुलिस टीम किसी तरह से अपनी जान बचाकर भागी। घटना शकुराबाद थाना क्षेत्र के सावन बीघा गांव का। दरअसल वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर शकूराबाद थाने की पुलिस शराब छापेमारी के लिए सावन बीघा गांव पहुंची जहां पुलिस को देखते ही अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। पुलिस टीम शराब की छापेमारी करने एक घर में घुसी हालांकि वहां शराब से संबंधित कुछ भी पुलिस को नहीं मिली। जैसे ही दूसरे घर में पुलिस प्रवेश किया। वैसे ही पुलिस को बुलाने के सवाल पर वहां के ग्रामीण आपस में भीड़ गए और मारपीट करने लगे। इस दौरान एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिससे आक्रोशित ग्रामीण पुलिस पर ही ईट पत्थर से हमला कर दिया। हालांकि पुलिस की टीम वहां से किसी तरह से निकलने में ही अपनी भलाई समझी। पुलिस की टीम लोगों से बचकर भाग रही थी और उक्त गांव के पुरुष और महिलाएं ईंट दिखाते हुए खदेड़ने में लगी थी। हालांकि पुलिस की टीम मामले की नजाकत की भाफ़ते हुए वहां से वैरन वापस लौट गयी। बाद में फिर से पुलिस की टीम वहां पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए रामाश्रय प्रसाद सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शकूराबाद लाया। जहां घायल महिला कुंती देवी का समुचित इलाज किया जा रहा है। फिलहाल गांव में दो पक्षों में जहां तनाव व्याप्त है। इधर इस मामले में पुलिस मामले की तफ्तीश कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
Byte- उर्मिला देवी,घायल महिला के परिजन




