पर्यटन मंत्री ने गया में विभिन्न शिविरों का किया निरिक्षण!

SHARE:

मनोज कुमार की रिपोर्ट :-

गया माननीय मंत्री पर्यटन विभाग, बिहार सरकार श्री कुमार सर्वजीत जी एवं जिलाध्यक्ष महानगर जदयू, गया, श्री राजू बरनवाल जी ने नगर विकास परिषद के शिविर का उद्घाटन कियें, उक्त शिविर समारोह में मकसूद मंजर साहब, पूर्व विधायक कृष्णनंदन यादव जी, शिव बचन सिंह जी, लालजी प्रसाद जी सहित गया शहर के प्रबुद्ध लोग भी शामिल थे। माननीय मंत्री कुमार सर्वजीत जी एवं जिलाध्यक्ष महानगर जदयू, गया श्री राजू बरनवाल जी ने शहर के चारों तरफ एवं पूरे स्टेशन रोड भ्रमण में पर्यटन विभाग के द्वारा लगाए गए शिविरों का निरीक्षण कियें, और संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश भी दिए और स्टेशन परिसर में भी भ्रमण करते हुए सभी पिंडदान करने वाले यात्रियों से, गयाजी की वैकल्पिक व्यवस्था के बारे में विस्तार से जाना और पुनः मंत्री जी ने पिंडदानियों से आग्रह कियें कि आप सभी बार-बार गया जी आइए और अपने इष्ट मित्रों एवं परिवार के तमाम लोगों को भी गया जी भेजिए,अपने विभाग के लोगों को निर्देश देते हुए मंत्री जी ने कहा कि गांधी मैदान, गया में स्थित टेंट सिटी जो पर्यटन विभाग के माध्यम से लगाई गई है जिसमें 1500 पिंडदानियों के लिए आवासन, खाने-पीने, पंखे-चादर, बेड और बिजली जैसी तमाम जरूरतों की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है, विभाग के लोगों को निर्देश दिए की जो भी पिंडदानी आए उनको गांधी मैदान परिसर में की गई वैकल्पिक व्यवस्था में ठहराने की बात विस्तार से बताएं और सभी लोगों को उक्त परिसर में भेजें जो बिहार सरकार पर्यटन विभाग के माध्यम से निःशुल्क टेंट सिटी की वैकल्पिक व्यवस्था पिंडदानियों के लिए की गई है।

Join us on:

Leave a Comment