बेगुसराय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय में इन दिनों बच्चा चोरी के अफवाह पर भीड़ उग्र होकर महिलाओं और युवकों की पकड़कर पिटाई कर रहे हैं आज एक बार फिर लाखो थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव में स्कूल के नजदीक एक महिला के द्वारा एक बच्चे को बिस्कुट दिया जा रहा था इसी दौरान स्थानीय लोगों ने महिला पर बच्चा चोरी का आरोप लगाकर पहले उसकी पिटाई की फिर बांसबाड़ी में उसका हाथ बांधकर 1 घंटे तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग जुट गए और काफी हो हंगामा किया। स्थानीय लोगों का आरोप था कि महिला के द्वारा बच्चे को बिस्कुट खिलाकर फुसलाया जा रहा था और उसे चोरी करने का प्रयास कर रही थी स्थानीय लोगों ने देख लिया उसे पकड़कर पिटाई की। बाद में घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची भीड़ से महिला को बचा कर थाने ले गई है बताते चलें कि बेगूसराय में पिछले 1 सप्ताह में यह दूसरी घटना है जब भीड़ के द्वारा बच्चा चोरी के आरोप लगाकर एक महिला को ना सिर्फ हाथ बांधकर बंधक बनाया गया बल्कि मारपीट भी की गई। फिलहाल पुलिस महिला को हिरासत में लेकर थाना ले गई है और उससे पूछताछ की जा रही है। देखने से महिला अर्ध विक्षिप्त लग रही है । कुछ दिन पूर्व भी मंझौल थाना क्षेत्र में भी एक युवक को बच्चा चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले किया था। आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस कदर महिला को बांसवारी में हाथ बांधकर लोग रखे हुए हैं बाद में मौके पर पहुंची पुलिस भीड़ से किसी तरह महिला को बचाकर गाड़ी में बैठा कर ले गई।
बाईट- स्थानीय निवासी




