नेपाल के बारिश का असर, अररिया में बह गये कई मक़ान!

SHARE:

अरुण कुमार की रिपोर्ट :-


नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र में लगातार बारिश का असर सीमांचल के नदियों पर भी पड़ रहा है जहाँ पानी की तेज बहाव अपने साथ घर मकान को भी बहा ले गई ।शंखनाद 24/7 ने बाढ़ क्षेत्र का जायजा लिया देखें अररिया संवाददाता अरुण कुमार की एक रिपोट। अररिया के सिकटी में बहने वाली नदी नूना में फिर से उफान है।12 वी बार उफनाई नुना नदी करीब दर्जनों घर को बहा लेगी जिसके कारण सिकटी प्रखंड के कई ग्रामीण इलाकों में बाढ़ से हालात उत्पन्न हो गए हैं।बाढ़ के हालात के कारण फिर से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। सबसे खराब हालत दहगामा और पड़रिया पंचायत का है।जिसके कारण ग्रामीण भय के साये में है।जान जोखिम में डालकर ग्रामीण नाव से नदी पार करने को मजबूर है। तो वही घरों को बहा ले गई पानी की तेज बहाव में ।तो घरों में पानी की तेज बहाव जमीन को ही खाली कर अपने साथ ले गई पानी । ग्रामीणों में जनप्रतिनिधियों को लेकर काफी आकोश भी है।

Join us on:

Leave a Comment