बेगुसराय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय में आम आदमी पार्टी के द्वारा मुंगेर जोन का कार्यकर्ता संवाद का आयोजन किया गया, जहां बिहार के चुनाव प्रभारी सह विधायक अजेश यादव शामिल हुए। बिहार चुनाव प्रभारी अजेश यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरे बिहार में चुनाव की तैयारी कर रही है लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी । बिहार की जनता और देश की जनता अरविंद केजरीवाल को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है। जिस तरह दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी अच्छा काम कर रही है वैसे ही बिहार में भी काम होगा। आम आदमी पार्टी राजनीति नहीं करती है बल्कि लोगों की सेवा करती है। संवाद कार्यक्रम में मुंगेर जोन में शामिल बेगूसराय लखीसराय जमुई शेखपुरा जिले के सैकड़ों कार्यकर्ता इस संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
बाईट- अजेश यादव, बिहार चुनाव प्रभारी आम आदमी पार्टी
बाईट- आरएन सिंह जोन प्रभारी मुंगेर




