पटरी से उतरी चंपारण हमसफर एक्सप्रेस बाल बाल बचे यात्री!

SHARE:

अश्वनी सिंह की रिपोर्ट :-

रामनगर प्रखंड स्थित हरिनगर स्टेशन केपास दिल्ली से कटिहार जा रही चंपारण हमसफर एक्सप्रेस अचानक पटरी से उतर गई जिसके बाद ट्रेन में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गया बताया जा रहा है कि ट्रेन की दो बोगी पटरी से उतर गई जिसके बाद स्टेशन पर मौजूद लोगों में तथा ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरा तफरी का माहौल बन रहा रेलवे प्रशासन द्वारा ट्रेन को पटरी पर लाने के लिए मशक्कत जारी हो गई वही ट्रेन के पटरी से उतर जाने के बाद इस रूट से आने वाली कई ट्रेनों को कुछ देर के लिए फिलहाल रोक दिया गया है वही पटरी से ट्रेन के उतरने का कारण नई रेलवे लाइन बनाए जाने का बताया जा रहा है जो अभी पूर्ण तरीके से बनाया नहीं गया है वहां मौजूद लोगों ने बताया कि जहां से रेलवे द्वारा ट्रेन की ट्रैक चेंज की जाती है ट्रेन ठीक उसी जगह पर पटरी से उतर गए वही इस हादसे में किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है मगर इसे लापरवाही कहा जा सकता है जिससे अनेकों यात्री की जान जा सकती थी

Join us on:

Leave a Comment