स्वर्ण दुकान पर चोरों ने किया हाथ साफ, ज्वेलरी समेत अन्य सामान ले उड़े!

SHARE:

बेगूसराय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में स्वर्ण आभूषण दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने एक लाख रुपए के जेवरात इनवर्टर , बैट्री की चोरी कर ली। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के रानी गांव की है। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात करीब 1 बजे के बाद आधा दर्जन की संख्या में चोर रानी चौक स्थित स्वर्ण आभूषण दूकान का शटर तोड़कर दुकान के अंदर दाखिल हुआ।चोरों ने दुकान में 85 हजार रुपए के सोने के जेवरात और एक बैट्री और एक इनवर्टर चोरी कर फरार हो गया। दुकान में तोड़फोड़ की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदारों ने दुकान मालिक को सूचना दी। इस बीच स्वर्ण आभूषण दुकान में चोरी के बाद दूसरे दुकान में भी चोरों ने तोड़ने का प्रयास किया लेकिन तब तक कई लोग जाग गए और हो हंगामा शुरू किया जिसके बाद चोर भाग गया। घटना की सूचना बछवाड़ा थाना पुलिस को भी दी गई है फिलहाल पुलिस सभी मामलों पर जांच कर रही है। दुकान मालिक अनिल कुमार ने बताया कि 85 हजार रुपए मूल्य के सोने के जेवरात बनाकर तैयार रखा था जिसे चोरों ने चोरी कर ली है इसके साथ ही इन्वर्टर बैट्री की भी चोरी की गई है।
बाईट- अनिल कुमार, दुकान मालिक
बाइट- स्थानीय निवासी

Join us on:

Leave a Comment