बेगुसराय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय में भादो पूर्णिमा के शुभ अवसर पर उत्तर दाहिनी के प्रसिद्ध सिमरिया गंगा में स्नान कर के हजारों की संख्या में श्रद्धालु पूजा पाठ करने बेगूसराय ,समस्तीपुर, लखीसराय, मधुबनी, दरभंगा, खगड़िया समेत कई जिले के बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान सिमरिया गंगा घाट किनारे भक्तिनी और भूत खेली का खेल भी जमकर खेला गया। आप तस्वीरों में देख सकते हैं बिहार के प्रसिद्ध सिमरिया गंगा घाट किनारे जगह-जगह भगत के द्वारा और महिलाओं के द्वारा भूत खेली किया जा रहा है । ढोलक के साथ महिलाएं और पुरुष भगत भूत खेली करते रहे । वहीं दूसरी ओर पूर्णिमा के मौके पर काफी संख्या में दूर दराज से श्रद्धालु बेगूसराय के बछवारा प्रखंड के झमटिया घाट पर गंगा स्नान का गंगा किनारे पूजा अर्चना कर सुख शांति समृद्धि की कामना करते रहे। गंगा के जलस्तर में कमी आने के बाद हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान करने पहुंचने लगे हैं वहीं सुरक्षा को लेकर स्थानीय गोताखोर सुरक्षा में लगे रहे।
बाईट- अनिल कुमार, स्थानीय गोताखोर




