पटना- राजद नेता के बेटे ने थाना में घुसकर पुलिस से किया दुर्व्यवहार!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट :-

पटना मे सामने आई आरजेडी नेता के बेटे की दबंगई.थाने मे घुसकर सब्जिबाग के वार्ड पार्षद असफर अहमद ने डीएसपी सहित पुलिस कर्मियों से किया दुर्व्यव्हार.थानेदार सहित थाने के पुलिस कर्मियों को दी धमकी. अफसर अहमफ आरजेडी के पूर्व एम एल सी अनवर अहमद का बेटा है. दरअसल गुरुवार की रात छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर स्थानीय लोगो ने सब्जी बाग़ इलाके मे हमला कर दिया था. सिपाही को दौड़ा दौड़ा कर पीटा था. आज इस मामले मे इलाके के डीएसपी और थानेदार घटना स्थल पर गए थे और वहां से एक स्थानीय दुकानदार को शक के आधार पर पकड़कर थाना लेते आये थे. लेकिन इसके बाद स्थानीय वार्ड पार्षद असफर अहमद थाना पहुँच गए और पुलिस के कब्जे से हिरासत मे लिए दुकानदार को ले जाने की कोशिश करने लगे. इस दौरान मना करने पर वहाँ मौजूद टाउन डीएसपी अशोक प्रसाद के साथ दुर्व्यवहार किया गया. आखिरकार पुलिस ने बल पूर्वक कब्जे मे लिया. लेकिन उसके बाद आरजेडी के पूर्व विधान पार्षद अनवर अहमद भी वहाँ पहुँच गए. पीरबहोर थाने के थानेदार सबी उल हक़ के अनुसार इन लोगो ने थाने मे जो किया वह अतिगंभीर मामला है. फिलहाल पूर्व पार्षद सहित सभी लोगो को थाना मे डिटेन किया गया है. डीएसपी टाउन अशोक प्रसाद के अनुसार पुलिस के काम मे बाधा डाली गई है. वार्ड पार्षद ने अपना कपड़ा खुद से फाड़ लिया.. लेकिन सबकुछ सीसीटीवी मे कैद हो गया है.
बाइट… सबी उल हक़… थाना प्रभारी, पीरबहोर थाना.
बाइट… अशोक प्रसाद… डीएसपी टाउन पटना

Join us on:

Leave a Comment