निजी क्लिनिक में ईलाज के दौरान मरीज की मौत के बाद हंगामा!

SHARE:

बेगूसराय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय के सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार के निजी अस्पताल में 6 सितंबर की सुबह से भर्ती टीवी की महिला मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई‌। मौत से नाराज परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर 2 घंटे तक अस्पताल में जमकर हंगामा किया। दरअसल खगरिया जिले के गोगरी निवासी प्रवीण कुमार की 22 वर्षीय पत्नी कोमल कुमारी टीवी रोग से ग्रसित थी और उसे इलाज के लिए बेगूसराय शहर के कचहरी रोड स्थित उपचार हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है डॉक्टर के द्वारा फेफड़े में पानी और हवा होने की बात का फेफड़े से पानी निकाला गया था जिसके बाद कोमल की हालत बिगड़ने लगी और कुछ देर में उसकी मौत हो गई परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने इलाज में लापरवाही बरती और बार बार कहने के बाद ही दूसरे जगह रेफर नहीं किया गया, इस वजह से कोमल की मौत हो गई । इसको लेकर अस्पताल में काफी देर तक हंगामा किया गया इस दौरान कई बार हाथापाई की नौबत भी आ गई। हॉस्पिटल के निदेशक सह सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि कोमल कुमारी को टीवी के साथ-साथ डायबिटीज समेत कई तरह की बीमारी थी उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था डॉक्टर के द्वारा अच्छे से इलाज किया गया फेफड़े में पानी और हवा होने की वजह से उसे निकाला भी गया था लेकिन इस दौरान बेचैनी बढ़ने से उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप पूरी तरह से गलत है। हंगामा की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची जहां पुलिस के साथ भी परिजनों ने हो हंगामा किया ‌। काफी देर के बाद डॉक्टर के द्वारा पूर्जा दिए जाने और समझाने बुझाने के बाद मामला शांत हुआ।
बाईट- मृतका की बहन
बाईट- डाक्टर प्रमोद कुमार, सिविल सर्जन बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment