मनोज कुमार की रिपोर्ट :-
गांधी मैदान में बना टेंट सिटी का पर्यटन मंत्री कुमार सर्वजीत ने किया फीता काटकर उद्घाटन, 1500 तीर्थ यात्रियों के लिए निशुल्क लगाया गया है बेड,मिलेगी हर सुविधा।
पितृपक्ष मेला को देखते हुए पर्यटन विभाग के द्वारा पहली बात टेंट सिटी का निर्माण कराया गया है इस टेंट सिटी में तीन बड़े-बड़े पंडाल बनाए गए हैं जिसमें पांच 500-500 बेड लगाए गए है, लगभग 1500 तीर्थयात्री कि रुकने के लिए व्यवस्था यहां किया गया है दरअसल पितृपक्ष मेले में देश-विदेश के लाखों तीर्थयात्री गया जी पहुंचते हैं ऐसे में अगर पंडा जी का धर्मशाला व होटल में तीर्थ यात्रियों को ठहरने की व्यवस्था नहीं मिल पाता है, ऐसे में यहा आ कर निशुल्क रह सकते हैं यहां तीर्थ यात्रियों के लिए शौचालय, पेयजल व्यवस्था लाइट सहित सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी चौक चौबंद व्यवस्था किया गया है, टेंट सिटी का उद्घाटन पर्यटन मंत्री कुमार सर्वजीत ने फीता काटकर किया वहीं उन्होंने कहा कि जो भी और उस समस्या है उसे दूर कर दिया जाएगा….




