मनोज कुमार की रिपोर्ट :-
ट्रक से इलेक्ट्रॉनिक सामान लूट मामले में 6 अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा है ! गिरफ्तार अपराधी के पास से एक देशी कट्टा दो खोखा दो पीस जिंदा गोली एव लूट के इलेक्ट्रोनिक सामान बरामद किया गया है!
गया पुलिस को बड़ी सफ़लता हाथ लगी है! रात्री मे ट्रक रुकवाकर कर लूटपाट करने वाले 6 शातिर अपराधी को धर दबोचा है! गिरफ्तार अपराधी के पास से एक देशी कट्टा दो खोखा दो जिंदा कारतूस के साथ लूट की गई भारी मात्रा मे इलेक्ट्रोनिक सामान बरामद की गई है ये मामला है गया जिले वजीरगंज थाना क्षेत्र के पूनावा की है! ये उक्त जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गया के एडिशनल एसपी ने दी! वही इस संदर्भ मे एडिशनल एसपी मनीष कुमार ने बताया कि दिल्ली नोएडा से गया और नालंदा के लिए ट्रक पर लोड कर इलेक्ट्रोनिक सामान लाया जा रहा था! जो गया जिले के वजीरगंज पूनावा के पास स्कार्पियो सवार 5 अपराधियों के द्वारा ट्रक रूकवा कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था! ड्राईवर रास्ता भटक गया था जिसके कारण अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था! उन्होंने य़ह भी बताया कि इस मामले पर एसएसपी हरप्रीत कौर के निर्देशानुसार एक टीम गठन कर जिसमें वजीरगंज एसडीओ और प्रशिक्षु डीएसपी व मुफस्सिल थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार एवं वजीरगंज थाना अध्यक्ष फतेहपुर एसएचओ तथा टेक्निकल सेल के लोग सामिल थे! इनलोगों के द्वारा लगातार काम किया गया था और लूटा हुआ माल सारा बरामद कर लिया गया है, और इस मामले मे 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई है है! गिरफ्तार अपराधी के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा गोली, दो खोखा, पांच मोबाइल, तीन बाईक एवं लूटा हुआ सारा सामान बरामद किया गया है! उन्होंने बताया कि लूटा हुआ सामान मे ट्यूबलर बैट्री 15 पीस,
ईनभटर बैट्री चार्जर 20 पीस, एलसीडी 3 पीस, सोलर प्लेट 12 पीस, तथा 5 पीस मोबाईल बरामद की गई है उन्होंने य़ह भी बताया कि ये लूट की घटना को अंजाम 6/9/2022 को रात्री 10 अपराधियों के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया था! और पकड़े गए अपराधियों क्रिमिनल हिस्ट्री निकाला जा रहा है! पकड़े गए दो अपराधी पर केस पाया गया है! पकड़े गए अपराधी तीन फतेहपुर के रहने वाले और दो मुफस्सिल के और एक टेंकुपा के रहने वाले है! टोटल 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई है! जिसका नाम पवन कुमार, सुमन कुमार,, अमित कुमार, नीरज कुमार, सुभाष कुमार है!




