पितृपक्ष मेला क्षेत्र में भारतीय स्टेट बैंक द्वारा जनसुविधा केंद्र का उद्घाटन

SHARE:

मनोज कुमार की रिपोर्ट :-

गया। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा गया में आयोजित होने वाले पितृपक्ष मेला के मद्देनज़र पिंडदानियो की सुविधा के लिए ०२ वाटर कूलर श्रीविष्णुपद
मन्दिर परिसर एवं प्रेतशिला परिसर पर उपलब्ध कराया गया । इसका उद्घाटन भारतीय स्टेट
बैंक गया अंचल के उप महाप्रबंधक जोरा सिंह के द्वारा किया गया। मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक अभय कुमार एवं जिला प्रशासन के भी कई अधिकारी मौजूद थे. इसके अलावा पितृपक्ष मेला के दौरान भारतीय स्टेट बैंक के गया शाखा द्वारा पिंडदानियो के स्वास्थ्य सुविधा के लिए फ्री मेडिकल कैंप की व्यवस्था ‘चांदचौरा में किया गया हैं। यह कैंप यात्रियों की प्राथमिक उपचार हेतू खुली रहेगी। यहीं पर एक सिक्का विनिमय काउंटर भी खोला जा रहा हैं जिससे की पिंडदानियो को दान एवं पूजापाठ में सुविधा हो ।

Join us on:

Leave a Comment