ऋषिकेश की रिपोर्ट :-
फुलवारी शरीफ से पकड़े गए थे एसडीपीआई के सदस्य, एफआईआर में तीसरे नंबर का व्यक्ति था नालंदा का, मामला दर्ज होने के बाद हुआ था फरार, आज पहली बार मीडिया के सामने आया शमीम अख्तर।
नालंदा: पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र से पकड़े गए थे एसडीपीआई के पास से मिले दस्तावेज के अनुसार फुलवारी शरीफ थाना पुलिस ने मामले में जांच करते हुए और लोगों को आरोपित किया गया था, इस एफआईआर के तीसरे नंबर के अनुसार जिसमें नालंदा मुख्यालय के बिहार शरीफ स्थित सोहसराय थाना क्षेत्र के मोहम्मद वसीमउद्दीन के पुत्र शमीम अख्तर का नाम था, वर्तमान में यह एसडीपीआई के प्रदेश अध्यक्ष पर कार्यरत हैं, पटना के फुलवारी शरीफ के बाद से शमीम अख्तर फरार चल रहे थे, आज उनके घर पर एनआईए टीम की छापेमारी हुई उस समय शमीम अख्तर घर पर मौजूद नहीं था, एनआईए टीम जब छापेमारी करके चली गई तो अचानक मोहल्ले के लोगो को शमीम अख्तर दिखा, शमीम अख्तर बड़े आराम से अपने घर गए, फिर घर जाने के बाद उन्होंने पहली बार मीडिया के सामने आकर अपना पक्ष रखा, उन्होंने बताया कि आज एनआईए टीम की छापेमारी हुई कुछ दस्तावेज , पंपलेट समेत अन्य दस्तावेज ले गए, हमारे ऊपर बेबुनियाद आरोप लगाया जा रहा है।
बाइट।शमीम अख्तर एसडीपीआई नेता
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




