जेपी लोकतंत्र सेनानी का राज्य स्तरीय सम्मेलन संपन्न!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-

पटना । जेपी लोकतंत्र सेनानी संगठन बिहार के तत्वाधान में जे पी लोकतंत्र सेनानियों की एक राज्यस्तरीय बैठक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को राजधानी पटना के कोऑपरेटिव फेडरेशन हॉल बुध मार्ग पटना में संपन्न हुई। इस सम्मेलन में अखिल भारतीय लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं बिहार के प्रभारी सिंघाई अशोक जैन निधि अपने विचार प्रकट किए
इस बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जे पी सलाहकार परिषद को पुनर्गठित कर अधिसूचित करने की मांग की गई ।ताकि जे पी सेनानी सम्मान पेंशन के हकदार वांछित सम्मान पेंशन के लिए आवेदित जे पी सेनानियों के आवेदन को स्वीकृति मिल सके ।सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि प्रशस्ति पत्र के हकदार जे पी सेनानियों को एक सामूहिक सामूहिक समारोह के माध्यम से प्रशस्ति पत्र वितरित किया जाए।
वक्ताओं ने एक स्वर में पेंशनर जे पी सेनानियों के देहांत के बाद उनकी उनकी आश्रित पत्नी का जे पी सेनानी के जीवन काल मे पूर्ण प्रमाणिके व्योरा लेने का निर्देश विभाग (जे पी सेनानी कोषांग) को दिया जाए। जिससे पेंशन धारी जे पी सेनानी के मृत्यु पर उनकी आश्रित को तत्काल सम्मान पेंशन मिल सके। इसके साथ ही जेल जाने वाले पेंशन से वंचित स्वर्गवासी जे पी सेनानियों की विधवाओं को प्रवधान बना कर सम्मान पेंशन दिया जाए ।साथी राज्य सरकार के संकल्प संख्या 524 दिनांक 15 /7 /2005 के “को” से लेकर “छ” तक के सभी विन्दुओं को पूर्ण रूप से लागू किया जाए। किसी भी जे पी सेनानी के मृत्यु होने पर राजकीय सम्मान के साथ उनका दाह संस्कार किया जाए। सभी अस्पतालों में उनके इलाज की पर्याप्त व्यवस्था की जाए।
इस लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन को संगठन के महासचिव अरुण कुमार पाठक, सचिव विजय कुमार सिंह के अलावा कोषाध्यक्ष, जिला अध्यक्ष सहित कई लोगों ने संबोधित किया।

Join us on:

Leave a Comment