अपने पिता को “नफरत की राजनीति” में खो दिया, अपने प्यारे देश को खोने को तैयार नहीं- राहुल!

SHARE:

रिपोर्ट-अनमोल कुमार :-

भारत जोड़ों यात्रा से पूर्व राहुल ने पिता को याद कर किया भावनात्मक पोस्ट

अपने पिता को “नफरत की राजनीति” में खो दिया, अपने प्यारे देश को खोने को तैयार नहीं

कन्याकुमारी : कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' की शुरुआत से पहले राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा कर कहा-उन्होंने अपने पिता को "नफरत की राजनीति" में खो दिया था और वो "अपने प्यारे देश को इसमें खोने" के लिए तैयार नहीं हैं।

आज सुबह कन्याकुमारी से मेगा यात्रा के शुभारंभ से पहले राहुल गांधी ने तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर में अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के स्मारक का दौरा किया। बता दें कि श्रीपेरंबुदूर में ही 21 मई, 1991 को लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल एलम के आतंकवादी के आत्मघाती हमले में राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी।
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया-“मैंने अपने पिता को नफरत और विभाजन की राजनीति में खो दिया। मैं अपने प्यारे देश को भी नहीं खोऊंगा। प्यार नफरत पर जीत हासिल करेगा। आशा डर को हरा देगी। हम सब मिलकर जीतेंगे।
अपने पिता के स्मारक का दौरा करने के बाद राहुल गांधी कन्याकुमारी के लिए महात्मा गांधी मंडपम में एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हुए। यहां मुख्यमंत्री एम.के स्टालिन यात्रा के शुभारंभ के लिए उन्हें राष्ट्रीय ध्वज सौंपेंगे।
सबसे लंबी राजनीतिक मार्च : कांग्रेस
इस यात्रा के संबंध में कांग्रेस ने कहा कि यह देश में अब तक आयोजित हुई “सबसे लंबी राजनीतिक मार्च” है। यात्रा आज शाम 5 बजे एक समारोह में शुरू होगी और कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3,500 किलोमीटर की पैदल मार्च कल सुबह शुरू होगी। यह लगभग 150 दिनों तक चलेगी।

Join us on:

Leave a Comment