घर तो राहुल जी जोड़ नहीं पा रहे, देश को जोड़ने निकले हैं : रविशंकर!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-

सीएम नीतीश कुमार पर भी पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बोला हमला

पटना : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने तंज कसते हुए कहा कि ये परिवार को बचाने की यात्रा है। जो अपनी पार्टी को नहीं जोड़ सके और जो अपने को पार्टी से नहीं जोड़ सके वो भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि गुलाम नबी आजाद, मनीष तिवारी क्या-क्या कह रहे हैं। घर तो राहुल जी जोड़ नहीं पा रहे और देश को जोड़ने निकले हैं। यह छलावा है दिखावा है। आपने देश को जोड़ने का कितना काम किया है? कांग्रेस ने सेना से उरी और बालाकोट की घटना पर सबूत मांगा था। मोटी बात ये है कि यह परिवार को बचाने की यात्रा है। इनके साथ वे हैं जो भ्रष्टाचार के आरोपी और जिनकी राजनीति खतरे में है। कोरोना के काल मे जब पीएम नरेंद्र मोदी देश को जोड़ने की बात कर रहे थे तब आपने कहा था कि थाली पीटने से क्या होगा मोमबत्ती जलाने से क्या होगा और अब खुद भारत जोड़ो पर निकले हैं।

बिहार में बाढ़ व सूखा है, नीतीश राजनीतिक यात्रा पर हैं
भाजपा नेता ने कांग्रेस के अलावा नीतीश कुमार की विपक्षी नेताओं से हो रही मुलाकातों पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार दिल्ली राजनीतिक यात्रा के लिए आए हैं, जबकि बिहार में बाढ़ और सूखा है। अपराध भी बढ़ रहा है। बिहार के पूर्व कानून मंत्री फरार है। अपराधी का मन बढ़ा है, क्योंकि वे जानते हैं कि पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी। आज भारत में निर्णायक सरकार है और इसी कारण भारत दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है।
किसी को सपने देखने से कोई रोक नहीं सकता
भाजपा के 50 सीटों पर सिमटने की बात पर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि किसी को भी सपने देखने से नहीं रोक सकता। रॉबर्ट वाड्रा देश को जोड़ने के लिए निकले हैं, यह बड़ी बात है। बात निकली है तो दूर तक जाएगी। विपक्ष का नेता कौन बनेगा? क्या ममता बनर्जी, शरद पवार, केसीआर, केजरीवाल अपना दावा छोड़ देंगे?

Join us on:

Leave a Comment