शशिकांत मिश्रा की रिपोर्ट :-
लखीसराय । बीरुपुर थाना क्षेत्र के टाल शर्मा गांव में पानी के गड्डे में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई है । मृतक की पहचान टाल शर्मा निवासी विजय महतों के 13 वर्षीय पुत्र अक्षय कुमार के रूप में की गई है । बताया जाता है कि किशोर अपने कुछ मित्राें के साथ गौरी मूर्ति विषर्जन करने पास के पानी से भरे गड्ढे में गया था । जहां पैर फिसलने से वह गढ्ढे में जा गिरा और डूबने लगा । घटना के बाद उसके मित्रों द्वारा हो हल्ला किया गया। जिसके बाद स्थानीय द्वारा उसे पानी से निकाल कर रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया । वहीं सूचना पा कर पहुंची बीरूपुर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।




