राजद नेताओं ने बैठक कर किया पंचायत अध्यक्षों का मनोनयन!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार
जमुई :-

जमुई जिला के सिकंदरा प्रखंड स्थित में
बुधवार को प्रखंड के पोहे पंचायत अंतर्गत आचार्यडीह गांव स्थित आश्रम में राजद कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक की गयी। बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रखंड अध्यक्ष शिव कुमार यादव ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे जिला पर्यवेक्षक अमर कुमार भगत एवं फिरोज आलम के नेतृत्व में प्रखंड के 14 पंचायत के लिए पंचायत अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें कुमार पंचायत से रासो यादव, पोहे पंचायत से शिवनंदन पासवान, गोखला फतेहपुर पंचायत से धोबी यादव, सिकंदरा से श्रवण कुमार, मथुरापुर पंचायत से नरेश यादव, भूल्लो पंचायत से रंजीत यादव, सबलबीघा पंचायत से आदर्श कुमार, बिछवे पंचायत से शिवशंकर यादव, खरडीह पंचायत से हरेराम कुमार, सिझौड़ी पंचायत से पुनेश्वर यादव, ईटा सागर पंचायत से संतोष यादव, महादेव सिमरिया पंचायत से मनोज यादव, मंजोष पंचायत से चंद्रिका यादव एवं मिरचा पाठकचक पंचायत से ओमकार यादव को सर्वसम्मति से पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। एवं सभी पंचायत अध्यक्ष को यह भी निर्देश दिया गया कि पार्टी के आदेशानुसार आने वाले समय में अपने अपने सभी बूथों पर कम से कम 30 सक्रिय सदस्य को बनाना अनिवार्य है। आज पार्टी के निर्देश पर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव हुआ है कुछ दिन के बाद इन सभी पंचायत अध्यक्षों के द्वारा प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया जाएगा। मौके पर पर्यवेक्षक के अलावे दशरथ यादव, टुनटुन सिंह, पप्पू सिंह सहित दर्जनों की संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment