प्रशांत कुमार रिपोर्ट :-
बेगूसराय से बड़ी खबर आ रही है बच्चा चोरी के करने के आरोप में एक युवक को भीड़ ने जमकर पिटाई कर दी दरअसल बेगूसराय में बच्चा चोरी करने के आरोप में एक युवक को लोगों ने पहले पकरा फिर जमकर पिटाई कर दी पिटाई के बाद लोगों ने आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना के दौरान पकड़ाए युवक का एक अन्य साथी मौके से फरार हो गया। पूरा मामला मंझौल थाना क्षेत्र के बाबा टोल गांव में देर रात की है। फिलहाल मंझौल थाना पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ करने में जुटी हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बाबा टोला निवासी राजो महतो अपने घर पर बीती रात परिजनों के संग छत पर सोए हुए था तभी उसके छट पर एक अन्य युवक को देखा गया। हो हल्ला होने पर एक युवक भाग गया जबकि एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। लोगों ने इसकी सूचना मंझौल पुलिस को दिया जिसके बाद मौके पर पहुंची मंझौल पुलिस ने ग्रामीणों के कब्जे से उक्त युवक को हिरासत में ले लिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त युवक बच्चा चोरी करने के नियत से घर में घुसकर छत पर पहुंचा था। मंझौल पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर उसकी शिनाख्त करने में जुटी हुई है। इस संबंध में मंझौल थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि लोगों ने बच्चा चोरी का शक जताया है फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।




