जिलाधिकारी रिची पांडेय ने विभिन्न विभागों का किया समीक्षा!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में 10 विभागों के साथ आंतरिक संसाधन की बैठक कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया गया।
बैठक में बताया गया कि निबंधन कार्यालय को वित्तीय वर्ष 2022-23 का लक्ष्य 7204 लाख रुपए दिया गया है, जिसमें माह अगस्त तक 2445.06 लाख रुपए वसूली किया गया है। नगर परिषद को वित्तीय वर्ष 2022-23 का लक्ष्य 286.58 लाख रुपए दिया गया है, जिसमें माह अगस्त तक 102.68 लाख रुपए वसूली किया गया है। जिला पदाधिकारी द्वारा मोबाइल टावर वसूली, एडवरटाइजिंग, होल्डिंग टैक्स, बस स्टैंड, ट्रेड लाइसेंस आदि का शत प्रतिशत वसूली करने का निदेश दिया गया। परिवहन कार्यालय को वित्तीय वर्ष 2022-23 का लक्ष्य 2887.00 लाख रुपए दिया गया है, जिसमें माह अगस्त तक 935.68 लाख रुपए वसूली किया गया है। जिला पदाधिकारी द्वारा हेलमेट नही पहनने,ओवरलोडिंग, बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों, टिंटेड ग्लास,प्रेशर हॉर्न, प्रदूषण फैलाने आदि के वसूली और सघन रुप से करने का निर्देश दिया गया। इसके साथ ही बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों तथा टिंटेड ग्लास वाली गाड़ियों से जुर्माना वसूलने हेतु चरणबद्ध तरीके से जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर तथा एनफोर्समेंट सब इंस्पेक्टर द्वारा सघन जांच करने का निर्देश दिया गया। प्रवर्तन हितधारक होने के नाते उत्पाद, खनन,परिवहन तथा वाणिज्य कर विभागों द्वारा आपस में समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से छापेमारी करते हुए कॉन्फिस्केट होने वाले वाहनों पर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
वाणिज्यकर कार्यालय को वित्तीय वर्ष 2022-23 का लक्ष्य 8297 लाख रुपए दिया गया है, जिसमें माह अगस्त तक 1620.81 लाख रुपए वसूली किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा निदेश दिया गया अपंजीकृत वेंडरों का सर्वेक्षण कराना सुनिश्चित करेंगे तथा ईट भट्टे द्वारा दिये जाने वाले वाणिज्य कर का अनुश्रवण करना सुनिश्चित करेंगे एवं डिफॉल्टर पर नियमानुसार कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। अपर समाहर्ता को निर्देश दिया गया कि विभिन्न विभागों से संबंधित जितने भी नीलाम पत्र के मामले हैं, उनकी सूची तैयार कर संबंधित नीलाम पदाधिकारी से प्रतिवेदन प्राप्त करें।
मत्स्य कार्यालय को वित्तीय वर्ष 2022-23 का लक्ष्य 12.26 लाख रुपए दिया गया है जिसमें माह अगस्त तक 7.65 लाख रुपए वसूली किया गया। माप तौल कार्यालय को वित्तीय वर्ष 2022-23 में लक्ष्य 39.33 लाख रुपए दिया गया है जिसमें माह अगस्त तक 10.85 लाख रुपए वसूली किया गया।
विद्युत विभाग को वित्तीय वर्ष 2022-23 का लक्ष्य 13200.00 लाख रुपए दिया गया है, जिसमें माह अगस्त तक 3331.42 लाख रुपए वसूली किया गया है। जिला पदाधिकारी द्वारा निदेश दिया गया कि विभिन्न विभागों द्वारा संचालित कार्यालयों तथा नगर परिषद में विद्युत कर ससमय भुगतान करना सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही बिजली चोरी रोकथाम हेतु आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करते हुए जितने भी बकाया संबंधित मामले हैं,उसके वसूली में प्रगति लाने का निर्देश दिया गया।
बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय बचत वित्तीय वर्ष 2022-23 में माह अगस्त तक 2373 लाख रुपए वसूली किया गया है। जिला पदाधिकारी द्वारा निदेश दिया गया कि राष्ट्रीय बचत अंतर्गत संचालित होने वाली सुकन्या समृद्धि, पीपीएफ, वरिष्ठ नागरिक आदि योजनाओं के बारे में जागरूकता अभियान चलाएं ताकि राष्ट्रीय बचत योजनाओं के अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा लोगों को आच्छादित कर लाभ दिया सके।
वन विभाग द्वारा वर्ष 2022-23 मे माह अगस्त तक 2.11 लाख रुपए वसूली किया गया तथा खनन कार्यालय द्वारा वर्ष 2022-23 में माह अगस्त तक 247.26 लाख रुपए वसूली किया गया है। जिला पदाधिकारी द्वारा मिट्टी ढुलाई एवं ईट भट्टों का पर्यवेक्षण करने का निर्देश दिया गया तथा परिवहन एवं एक्साइज विभाग से समन्वय स्थापित कर छापेमारी करने का निर्देश दिया गया।

Join us on:

Leave a Comment