रिपोर्टर अश्वनी सिंह!
ब्रेकिंग बेतिया पश्चिमी चंपारण नरकटियागंज
नरकाटियागंज में किराना व्यव्यसायी पर चाकू से हमला, गंभीर
— नरकटियागंज रामनगर मुख्य पथ पर टेढ़ीकुइया गाव के समीप हुआ हमला
नरकटियागंज: शिकारपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ीकुइया गाव के समीप सोमवार की देर शाम बदमाशो ने एक किराना व्यवसायी पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया. घायल व्यवसायी की पहचान चा नकी गाव निवासी सत्यनारायण साह के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही शिकारपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुच गभीर रूप से घायल व्यवसायी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुची. घटना की सूचना पर एसडीपीओ कुंदन कुमार और थानाध्यक्ष अजय कुमार भी अस्पताल पहुचे और घायल का हाल जाना. थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि व्यवसायी खतरे से बाहर है उनको हल्की चोट आई है. इलाज चल रहा है. घटना के बारे में बताया जाता है कि सत्यनारायण साह अपने नाती के इलाज के लिए बेतिया से दवा लेकर आ रहे थे इसी बीच टेढ़ीकुइया पेट्रोल पंप के समीप तीन चार की संख्या में बदमाशों ने उन पर हमला बोल दिया. पीछे से आ रहे एक अन्य वाहन को देख बदमाश फरार हो गए. इधर घटना के बाद व्यवसाइयों में दहशत है.




