शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन!

SHARE:

प्रशांत कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय बखरी प्रखंड के मोहनपुर पंचायत के हेमनपुर गांव में अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक, पत्रकार जनप्रतिनिधियों का एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसका अध्यक्षता रामनंदन कुशवाहा ने की। समारोह को संबोधित करते हुए जिला परिषद सदस्य घनश्याम राय के ने कहा कि शिक्षक और पत्रकार किसी भी समाज की आत्मा होते हैं। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारो को समय समय पर समाज को इनका सम्मान जरूर करना चाहिए।शिक्षक और पत्रकार दोनों ही समाज को सही दिशा देने का काम करते हैं। शिक्षक एक तरफ बच्चों को तराशते हैं। दुसरी तरफ पत्रकार भी समाज को तराशने का काम करते हैं। इसलिए हम समाज के लोगों का यह दायित्व बनता है कि इन दोनों के प्रति अपना नजरिया बदलकर इन्हें सम्मान देना चाहिए। बखरी प्रखंड प्रमुख शिवचंद्र पासवान ने कहा कि एक कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक व पत्रकार समाज की दशा व दिशा बदल सकते हैं। हम समाज के लोगों को भी सजग होकर एक अच्छे शिक्षक के साथ ईमानदार और निष्पक्ष पत्रकार का हर कदम पर साथ देना होगा। तभी ये लोग अपने दायित्वों का निर्वहन निर्भीक होकर कर पाएंगे। समारोह में उपप्रमुख रूबी सिंह ,इंजीनियर प्रवीण कुमार प्रधानाध्यापक विजय पासवान दिलीप कुमार उपस्थित थे समारोह में सम्मानित होने वाले जिला पत्रकार संघ के कोषाध्यक्ष प्रशांत कुमार अनुमंडल इकाई के अध्यक्ष सुमन झा कोषाध्यक्ष प्रशांत सोनी पत्रकार राजेश वर्मा चंद्र किशोर पासवान नेहा कुमारी को फूल माला पहनाकर चादर ओढ़ाकर सम्मानित किया

Join us on:

Leave a Comment