नक्सली का ड्रोन एवं रेडियो सेट सहित अन्य सामग्री जब्त!

SHARE:

मनोज कुमार की रिपोर्ट :-

205 कोबरा बटालियन को मिली बड़ी कामयाबी,

चकरबंधा के जंगल से नक्सली का ड्रोन एवं रेडियो सेट सहित अन्य सामग्री जब्त

गया। छकरबंधा के जंगली क्षेत्रों में नक्सल संगठन के खिलाफ चलाए जा रहे नक्सल
विरोधी अभियान के क्रम में दिनांक- 04/09/2022 को 205 कोबरा बटालियन ने 47
वाहिनी सी.आर.पी.एफ, 159 वाहिनी सी. आर. पी. एफ व स्थानीय पुलिस के साथ करिबा
डोभा के आसपास ( थाना – मदनपुर, जिला – औरंगाबाद) के क्षेत्र में किये गये अभियान के
दौरान 205 कोबरा बटालियन को बड़ी कामयाबी मिली और नक्सलियों द्वारा उपयोग में
लाये जाने वाला ड्रोन कैमरा सहित अन्य सामग्री को सुरक्षाबलों द्वारा बरामद किया गया।बरामद किए गए सामग्रियों में ड्रोन मेक माविक 2-01 नग, मोटोरोला सेट ( T5720) – 15 नग, नियर विजन टेस्ट किट- 01 नग, नक्सल साहित्य मेडिसिन,
खाने-पीने की वस्तु, काला नक्सल डांगरी – 01 नग, ब्लैक कपड़ा – 14 मीटर, दैनिक
उपयोग की जाने वाली वस्तु, कपड़े, नक्सल बैज – 70 नग इत्यादि है। पुलि उप
महानिरीक्षक गया के मार्गदर्शनानुसार 205 कोबरा बटालियन, 47 वाहिनी सी.आर.पी.एफ, 159 वाहिनी सी.आर.पी.एफ, पुलिस अधिक्षक औरंगाबाद सहायक पुलिस अधिक्षक परिचालन औरंगाबाद जिला पुलिस बल के टीमों के साथ चले संयुक्त अभियान में नक्सलियों द्वारा प्रयोग में लाये जाने वाले ड्रोन एवं काफी मात्रा में वायरलेस सेट की बरामदगी हुई जिनका प्रयोग नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों की गतिविधियों पर नजर रखने, दुरसंचार बनाने एवं सूचनाओं के आदान प्रदान कर सुरक्षाबलों को नुकशान पहुचाने हेतू करते थे और इस बरामदगी ने नक्सलियों को बहुत बड़ा झटका दिया है। पूरा अभियान कमांडेण्ट – 205 कोबरा बटालियन के नेतृत्व में पुलिस महानिरीक्षक, बिहार
सेक्टर एवं पुलिस उप महानिरीक्षक सी. आर. पी. एफ गया के निर्देशन / पर्यवेक्षण में चलाया गया। 205 कोबरा बटालियन के द्वारा चकरबंधा जंगली क्षेत्र में लगातार चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान से नक्सलियों को भारी मात्रा में नुकसान उठाना पड़ रहा है
जिससे कि नक्सल अपने चकरबंधा जैसे स्थायी शरण स्थली को छोड़कर किसी अन्य
इलाके में शरण लेने को मजबूर हो गए है और स्थानीय जनता में सुरक्षा की भावना पैदा
हो गयी है।

Join us on:

Leave a Comment