मनोज कुमार की रिपोर्ट :-
नहाने के दौरान तीन युवक नदी में डूबा दो युवक को नदी से सुरक्षित निकाला गया ,एक युवक की तलाश जारी !
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट गंगा उद्धव योजना की बली बेदी पर चढ़ गया तीन मासूम। दरअसल , मामला गया जिले के अंत सलिला फल्गु नदी स्थित भुशुंड़ा की है जहां तीन युवक आज नदी में नहाने के लिए गए थे। चुकि गंगा उद्धव योजना के तहत गया के फल्गु नदी में रबर डैम का निर्माण किया गया है , जिसमें हमेशा जल प्रवाहित होता रहेगा , लेकिन गंगा उद्धव योजना के इस परियोजना ने तीन युवकों को अपने आगोश में लेने की कोशिश की। तीन युवकों में से दो युवक को जीवित स्थानीय लोगों की मदत से निकला गया! वही सुचना मिलते ही मुफसील थाना के पुलिस घटना स्थल पर पहुची और मुफसिल थाना के पुलिस ने स्पेशल गोताखोर एवं एसडीआरएफ की टीम को घटना स्थल पर लाकर कई घंटों से फल्गु नदी मे युवक की तलाश कर रही है! अभी तक युवक की तलाश जारी है!
वही इस संबंध में प्रशिक्षु डीएसपी मुफस्सिल थाना के थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि तीन दोस्त जो कि भूसूंडा के रहने वाले हैं व्यस्त नान करने के लिए रबर डैम में आए थे स्नान के क्रम में वे डूबने लगे दो युवकों को सुरक्षित निकाल लिया गया जबकि एक युवक के डूबने के बाद उसका कोई पता नहीं चल सका है एसडीआरएफ की मदद से डूबे युवक की खोज की जा रही है.!




